फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण की दिशा में और सुधार की जरूरत

Thu, 18 Dec 2014 07:32 PM IST
उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय और एपीएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाइयों ने रैली निकाल कर महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभी और सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

बांके बिहारी कॉलेज में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका अरोरा की अगुवाई में स्वयंसेविकाओं ने चयनित गांव गंगोरा में जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में बने रहने का संदेश दिया। स्वयंसेविकाओं ने सामाजिक कुरीतियां मिटाने की भी वकालत की। समापन पर गोष्ठी में निदेशक डॉ. संजय सिंह ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में सुधार के उपाए भी बताए। इस मौके पर राजकुमार वर्मा, अवनीश गुप्ता, रूचि गुप्ता, सारिका रानी, कौशल यादव और भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
एपीएम पीजी कॉलेज की स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने चयनित गांव सरौरा, बरामालदेव, गंगोरा, बसोमा और मानकपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। सफाई के जरिए बीमारियों से बचाव के उपाए भी बताए गए। कार्यक्रम अधिकारियों में नेहा शर्मा, शिल्पी पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, शिशुपाल सिंह और रूपकिशोर ने एनएसएस का महत्व भी समझाया। अभियान में प्राचार्य नरेंद्र सिंह, सविता चौहान, विजय कुमार, ईशान गुप्ता, पंकज नागेंद्र, आकांक्षा वर्मा, आदर्शकांता, अनीता पाठक, शुचि गुप्ता, मयूरी मिश्रा, शालिनी सक्सेना, सुरेंद्र महेरे, प्रवीण सक्सेना, सुधीर चौहान, शैलेष गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें