फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयनित 213 प्रशिक्षुओं को दिए नियुक्ति पत्र

Fri, 06 Feb 2015 08:19 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण का पहला दिन शांतिपूर्वक ढंग से निपट गया। इससे बेसिक विभाग के अफसर और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वहीं नियुक्ति पत्र पाकर 213 अभ्यर्थियों के भी चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


जिले में चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण शुक्रवार को शुरू हो गया।  संस्थान में काउंसिलिंग कराई गई। शुक्रवार को पुरुष अभ्यर्थियों के विभिन्न काउंटरों पर दस्तावेज जमा किए गए। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को तुरंत ही काउंटरों से नियुक्ति पत्र दे दिया गया। नियुक्ति पत्र तुरंत मिलने की खुशी अभ्यर्थियों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।

बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि पहले चरण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इससे देखते हुए इस बार किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए चयनित सूची में आने वाले अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र तैयार कर लिए गए ताकि अभ्यर्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए काउंसिलिंग के साथ ही नियुक्ति पत्र दे दिया गया। बताया कि काउंसिलिंग में कुल 213 चयनित अभ्यर्थी पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें कुछ महिलाएं भी रहीं। अब शनिवार से ये चयनित प्रशिक्षु स्कूलों में ज्वाइनिंग कर सकते हैं। बताया कि शनिवार को महिला वर्ग की काउंसिलिंग कराते हुए नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं दोनों दिनों छूटे अभ्यर्थियों पर स्थिति को देखते हुए विचार किया जाएगा।
महिलाओं को भी दिया मौका
हालांकि शुक्रवार को पुरुषों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया था। लेकिन तीन दिन से जिले में रुकी हुईं दूरदराज की दो दर्जन से अधिक महिलाओं को भी दोपहर में काउंसिलिंग में शामिल करते हुए नियुक्ति पत्र दे दिया गया।
कोई वाहन नहीं जाता कैसे जाएं स्कूल
बदायूं। प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र ले चुके कुछ अभ्यर्थियों ने रोष जताया। उन्होेंने आरोप लगाया कि कई अभ्यर्थियों को दूरदराज भेज दिया गया है। वहां न तो कोई वाहन जाता है और न ही कोई सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें