फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र की बारी

Wed, 14 Jan 2015 08:25 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ जनवरी से चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए चौथी काउंसिलिंग बुधवार को समाप्त हो गई। छठें दिन 895 महिलाओं ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया। अब इन्हें 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अभी तक काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों में से चयनित सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने का काम किया जाएगा। डायट संस्थान ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को हुई काउंसिलिंग के छठें दिन में जैसे ही काउंसिलिंग समाप्त हुई, डायट कर्मचारी फिडिंग कार्य में लग गए।

प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि छठें दिन सामान्य वर्ग में 381, ओबीसी में 454 और एससी वर्ग में 60 महिला अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।

बताया कि अब चौथी काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों का फीडिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद सूची बनाई जाएगी। 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र दिए जाने के निर्देश हैं। लिहाजा इसे जल्द पूरा करते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाएगी। काउंसिलिंग में प्रवक्ता मोहम्मद नवेद खां, डॉ. राजीव शर्मा, नरेश सिंह सोलंकी, अरविंद गुप्ता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें