कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश पर्यवेक्षक रहे ओमकार सिंह की
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश महासचिव पद पर ताजपोशी कर दी है। उनके प्रदेश
महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
शहर कांग्रेस
कमेटी ने खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की। नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता और नगर
उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि सिंह का जिलाध्यक्ष के रूप में 24 वर्षों
का कार्यकाल बेहद संघर्ष पूर्ण रहा है। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने
उनकी कर्त्तव्य निष्ठा और क्षमताओं का आंकलन करके ही उन्हें यह महत्वपूर्ण
पद दिया है।
इस मौके पर गीता गाडगे, बुंदू खां, पवन गौतम, आलम कुरैशी,
सत्तार अब्बासी, हाजी नाजिर, अनुराग गुप्ता, आशीष गुप्ता, शेर सिंह लोधे,
विजय शर्मा, वीरम सिंह यादव, मो. जलालुददीन, सुमन शर्मा, भगवान सहाय,
वेदराम यादव, धर्मेंद्र यादव आदि ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
इधर,
युवक कांग्रेस की ओर से पार्टी कार्यालय पर खुशी का इजहार किया गया।
जिलाध्यक्ष शेखर साहू ने कहा कि उनके बदायूं आगमन पर जोरदार स्वागत किया
जाएगा। इस अवसर पर पवन गौतम, अवधेश शर्मा, प्रवीण कुमार, शमशाद हुसैन, सनी
कुमार, हर्षित गुप्ता आदि शामिल रहे।