फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टीबी मरीजों काे मिलेगा बेहतर इलाज, हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन मिली

Fri, 02 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से बंदियों की होती जांच। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बदायूं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को एक सौगात मिली है। जिला क्षय रोग केंद्र को एक हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

यह पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उन मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी, जो दूरी या अन्य कारणों से अस्पताल आने में असमर्थ रहते हैं। इसके माध्यम से अब ऐसे क्षेत्रों में जाकर टीबी की जांच संभव हो सकेगी, जहां पहले जांच कर पाना कठिन था। साथ ही जिला जेल में निरुद्ध सभी बंदियों का भी एक्स-रे किया जाएगा, जिन्हें सुरक्षा कारणों से बाहर लाना संभव नहीं होता।
हैंड होल्डिंग पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का आज शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा एवं जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

जिला जेल में सभी बंदियों की जांच के लिए 2 जनवरी से 8 जनवरी तक चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का रोस्टर तैयार किया गया है। इस शिविर के अंतर्गत सभी बंदियों का एक्स-रे किया जाएगा तथा जिन बंदियों में टीबी के संभावित लक्षण पाए जाएंगे, उनकी बलगम की जांच सीबी-नैट मशीन के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक्स-रे और सीबी-नैट जांच के माध्यम से जिन बंदियों में टीबी की पुष्टि होगी, उनका जेल परिसर में ही तत्काल इलाज शुरू कर दिया जाएगा। शिविर के पहले दिन 20 बंदियों की जांच एवं एक्स-रे किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से जेल में टीबी की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सकेगा, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी कम होगी। इस अवसर पर आयोजित शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार, जेलर रनंजय सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें