फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुधवा में सर्दी के बीच नए साल का जश्न

Thu, 01 Jan 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दुधवा के सलूकापुर में सैलानियों की भीड़। स्रोत: वन विभाग
विज्ञापन
पलियाकलां। नए साल के आगाज पर दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों की आमद से गुलजार रहा।लखनऊ समेत विभिन्न शहरों से आए सैलानियों ने बाघ और अन्य वन्यजीवों के दीदार कर नए साल का भव्य स्वागत किया। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का असर बृहस्पतिवार को दुधवा में देखने को मिला। जिन सैलानियों ने पहले से आरक्षण करा रखा था, उनके अलावा अन्य सैलानी सुबह की सफारी में नहीं पहुंचे। दोपहर बाद मौसम में सुधार होते ही नजारा पूरी तरह बदल गया। नए साल का जश्न मनाने लखनऊ से पहुंचे सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सफारी के दौरान सैलानियों के लिए वह पल सबसे रोमांचक रहा, जब उन्हें बाघ के दीदार हुए। सैलानियों ने बताया कि दुधवा का अनुभव बेहद सुखद रहा। उन्होंने जिप्सी पर सवार होकर न केवल बाघ, बल्कि हाथियों के झुंड, गैंडा, भालू और हिरणों को भी उनके प्राकृतिक आवास में देखा। लखनऊ से आए एक सैलानी शुभम ने बताया कि दुधवा में नया साल मनाना यादगार रहा। हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी आसानी से टाइगर दिख जाएगा। जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों को करीब से देखना एक अद्भुत अनुभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें