फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 12 फुट से ऊंचा नहीं होगा ताजिया, पुलिस करेगी जांच

Thu, 25 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मुहर्रम के पर्व के लिए तैयार ताजिया संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूसों में किसी प्रकार का हादसा न हो, इसके मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनपद में इस बार 12 फुट से अधिक ऊंचाई का कोई भी ताजिया नहीं निकलेगा। इसकी निगरानी के लिए पुलिस की ओर से ताजियेदारों से संपर्क कर नियमों का पालन करने के लिए जनपद स्तर, सर्किल स्तर और थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें की गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मुहर्रम में जिले भर में 144 ताजिये के जुलूस निकाले जाएंगे। इसमें सबसे अधिक 25 ताजिया सहसवान थाना क्षेत्र में निकाले जाएंगे। इसके बाद इस्लामनगर में 20, बिल्सी में 15, बिनावर में 13, बिसौली में 11, वजीरगंज में 8, अलापुर में 7, कुंवरगांव, मूसाझाग, दातागंज और फैजगंज बेहटा में 6-6 ताजिये निकाले जाएंगे। कादरचौक और उसहैत में 5-5 ताजिये निकाले जाएंगे। सिविल लाइन में तीन और उझानी, जरीफनगर व मुजरिया में 2-2 ताजिये निकाले जाएंगे। वहीं, कोतवाली और उसावां में 1-1 जुलूस निकाले जाएंगे।

मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुरूप सुनिश्चित कराई जाएंगी। ताजियेदारों से भी लगातार संवाद कर सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें