कागजों में हेराफेरी करके टैक्स बचाने की चालाकी एक कारोबारी को भारी पड़ गई। वाणिज्य कर के सचल दल ने टैक्स चोरी पकड़कर 14 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल की है। व्यापारी ने माल को हरिद्वार से पश्चिम बंगाल ले जाना दर्शाया था।
वाणिज्य कर के सचल दल ने बीते दिनों मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने एक डीसीएम को चैक किया। कागजों में कांच समेत कुछ बिना टैक्स पेड माल दर्शाया गया था। माल हरिद्वार से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। टीम ने असलियत जानने को जब माल का जांच की, तो उसमें कांच की बजाय बर्जर, पेंट्स समेत तमाम अन्य तरह का माल भरा मिला। टीम ने मामला गंभीर देख वाहन विभाग में खड़ा कराकर उस पर अलग-अलग टैक्स निकाला। टीम को माल में लाखों रुपये की टैक्स चोरी मिली।
सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर एसएन गर्वयाल और एनएल राठौर ने बताया कि हरिद्वार के व्यापारी से बीते दिन दो किस्तों में 10.80 लाख और 3.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूल लिया गया है। इसके बाद माल की गाड़ी व्यापारी को सौंप दी गई है। बताया कि बहती में दर्शाए गए माल के अलावा कोई और माल नहीं ले जाया जा सकता।