फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर में मांस के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
बिनावर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बिनावर कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले में रविवार सुबह पुलिस ने मांस के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक क्विंटल मांस और उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पांचों तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि नई बस्ती मोहल्ले में मांस सप्लाई किया जा रहा है। इस पर एसओ अनूप कुमार सिंह ने टीम के साथ मोहल्ले के एक घर पर छापा मारा। यह घर चारों ओर से बंद होने के कारण तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने घर से मांस काटते हुए पांच लोग पकड़े। मौके से एक क्विंटल मांस, एक परात, एक लकड़ी का टुकड़ा, पत्थर का टुकड़ा, दो कुल्हाड़ी, एक तराजू-बाट, एक हंसिया, छुरी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान नई बस्ती निवासी कमरुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन, रिजवान पुत्र ताहिर हुसैन, आसिफ पुत्र कमरुद्दीन, आस मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद और बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम किसुआ फैजपुर निवासी शराफत पुत्र इब्राहिम बताई है। पुलिस ने पांचों तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें