फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन बाजारों में सन्नाटा, सड़कों पर होती रही आवाजाही

विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन चौराहे पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना से बचाव के चलते लगाए गए दो दिवसीय कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को भी सुबह से ही जिले के नगरों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान नगर पालिका और नगर पंचायतों ने कई नगरों में सैनिटाइजेशन भी कराया। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस सख्ती न होने के कारण लोग बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आए। वाहन भी चलते रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए शनिवार और रविवार के कोरोना कर्फ्यू में आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से बाहर रखा गया है। इसके बाद भी लोग घरों से निकलना बंद नहीं कर रहे। शनिवार को भी लॉकडाउन में सड़कों पर चहल-पहल रही थी। दोपहर के वक्त तो सन्नाटा दिखा, लेकिन शाम होने के साथ लोग बेवजह घरों के बाहर घूमने नजर आए। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर तो कोरोना कर्फ्यू का असर दिखा, लेकिन गलियों और अन्य इलाकों में सामान्य दिनों की तरह छोटी-मोटी दुकानें रविवार को भी खुली रहीं। शहर के प्रमुख चौराहों पर रविवार को भी पुलिस नजर नहीं आई। मुख्य सड़कों पर दिन भर वाहन दौड़ते रहे। हालांकि, आम दिनों की तरह वाहनों का दबाव नहीं रहा।
जरीफनगर। कोरोना कर्फ्यू में भी लोग बिना मास्क के घूमते नहर आए। हालांकि, बाजार बंद रहे। दहगवां कस्बे में भी दुकानें बंद रहीं, लेकिन गलियों में आम दिनों की तरह ही लोगों की आवाजाही रही। आस-पास के गांवों में कोरोना कर्फ्यू का असर नहीं दिख। इसके अलावा कोरोना गाइडलाइन की भी धज्जियां उड़ती रहीं।
विज्ञापन

अलापुर। नगर पंचायत ने रविवार को कस्बे में सैनिटाइजेशन कराया। नगर पंचायत की टीम ने मुख्य बाजार, थाना परिसर, पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल विलहरी रोड , अस्तल मढ़ी शिव मंदिर, हाइवे रोड, शराब भट्टी, स्टेंट बैंक, राजकीय पॉलिटेक्निक, नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज से ककराला मोड़ आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। चेरयमैन नाजबी और अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने लोगों से बचाव के लिए मास्क और दो गज की दूरी का पालन करने के साथ घरों में रहने का आह्वान किया।
इस्लामनगर। कस्बे में कोरोना कर्फ्यू का मिलाजुला असर दिखा। बाजार तो बंद रहे लेकर चहल-पहल होती रही। सड़कों पर वाहन भी दौड़ते रहे। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से कस्बे में प्रमुख स्थानों पर सैनिटाइजेशन भी कराया।
बिनावर। कोरोना कर्फ्यू का यहां खास असर नहीं दिखा। गांवों में बाजार पूरी तरह से खुले रहे। सड़कों पर वाहन दौड़ते नजर आए। पुलिस की ज्यादा सख्ती न होने के कारण लोग घरों के बाहर बेवजह घूमते नजर आए।

बिनावर में सड़कों पर दिखी चहल पहल। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें