बदायूं। तंजील की मौत से पूरा परिवार टूट गया है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बड़े होने की वजह से परिवार का पूरा बोझा उसके कंधों पर था। हालांकि उनके पिता भी दिल्ली में रहकर रंगाई-पुताई का काम करते हैं। तंजील की चार बहनें हैं। एक की गांव में ही शादी की है और दूसरी की खैरपुर बल्ली में। उसकी साथ में ही मौत हो गई है। परिवार के पांच लोगों की मौत से घर परिवार में मातम है।
तंजील दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में एसी मिस्त्री थे। पूरे परिवार को जोड़कर चल रहे थे। पिता के साथ वह रात दिन मेहनत करके परिवार चला रहे थे। उनके दो भाई तनवीज अहमद और मोनिस है। वहीं, चार बहनों में गुलनाज अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रही है। बहन मोमिन की हादसे में मौत हो चुकी है। जेवा सबसे छोटी है। उनकी मां अफसाना गांव में रहती हैं।
-
छह भाई थे जुबैर
तंजील के बहनोई जुबैर की भी हादसे में मौत हो गई। वह छह भाई रुबैद, शोएब, शाहरुख, उवैस और सुबेर थे। उनकी मौत से परिवार समेत सहसवान के गांव खैरपुर बल्ली में मातम छाया है। घर के तीन सदस्यों की मौत से हर आंख नम है। उनके घर पर रिश्तेदारों व गांव के लोगों का तांता लगा हुआ है।
नानी पास थी बेटी इनाया
- जुबैर उनकी पत्नी मोमिन व बेटे जैनुल की मौत हो गई। जुबैर की छह साल की बेटी इनाया अपनी नानी के साथ सहसवान में रहती है। माता-पिता की मौत होने से वह अनाथ हो गई। उसके पालन पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। इनाया को देख-देखकर परिवार के लोग बेसुध हो रहे हैं।