चित्रांश युवा क्लब के तत्वावधान में होने वाले चित्रांश टैलेंट हंट का रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला जोरदार रहा। प्रतिभागियों ने अपने हुनर से खिताबी मुकाबले में शामिल होने को जगह पक्की कर ली। प्रतिभागियों में शैली यादव को साधना चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए कर लिया गया।
देवनागरी इंटर कॉलेज में सेमीफाइनल के ऑडीशन्स में करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में शामिल संजय यादव उर्फ संजू चंद्रवंशी और मनोज सक्सेना के समक्ष प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुत दी। प्रतिभागियों ने नृत्य भी पेश किया। फाइनल मुकाबले के लिए 25 प्रतिभागियों को चयनित किया गया। प्रतिभागियों ने वैशाली फिल्मस के कार्यक्रम के लिए भी ऑडीशन दिया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का हौसला भी बढ़ाया।
चित्रांश टैलेंट हंट के ऑडीशन में ही छात्रा शैली यादव की पेशकश की आयोजकों समेत वैशाली फिल्मस से जुड़े लोगों ने तारीफ की। उसे साधना चैनल पर शुरू होने पर कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। अतिथियों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना और अशोक कुमार का आयोजकों ने स्वागत किया। फाइनल मुकाबला चार जनवरी को होगा।
इस मौके पर विजय सक्सेना, अभिनव सक्सेना, रौनी, सुदीप, अभिषेक सक्सेना, गौरव कुमार, दीपू, दुर्गेश, इति, तनु, कपिल, संदीप सक्सेना आदि मौजूद थे।