श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में शनिवार की रात एनए इंटर कॉलेज में श्री श्याम गुणगान महोत्सव हुआ। इसमें श्याम प्रभु के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खूब झूमे। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बाद भी श्रद्धालु पंडाल में जमे रहे। शुभारंभ उझानी से आए अजय मित्तल ने भगवान श्याम खाटू का अलौकिक शृंगार कर की। भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया। अखंड ज्योति जगाई गई।
श्री मित्तल ने ओ सबकी सुनने वाले, मेरी भी सुनो बाबा, जो आस मेरे मन की, उसे पूरी करो बाबा भजन सुनाया। कानपुर के कुमार विश्वास ने भगवान श्याम खाटू की महाआरती उतारी। उन्होंने अपने सुंदर भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी क्रम में फरीदाबाद की मीनू शर्मा, मोदीनगर के गिरीश शर्मा ने भी बाबा का गुणगान किया। बीच में राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। महोत्सव को सफ ल बनाने में रामसेवक वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, दिनेश बाबू वार्ष्णेय, अवनेश वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, रंजन माहेश्वरी, राहुल शर्मा, मनीष पाल, अंशुल वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, मनमोहन, पीयूष, अर्पित, विष्णु आदि का विशेष योगदान रहा।