फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को भगा कर ले जा रहे युवक को पीटा

Mon, 07 Mar 2016 12:31 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को भगाकर ले जा रहे युवक को किशोरी के परिवार वालों और गांव के  लोगों ने घेर लिया। पहले इसकी पिटाई की बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जरीफनगर  थाने के गांव खनुला नगला निवासी दुर्वेश एक गांव की किशोरी को शनिवार रात  अपने साथ भगाकर ले जा रहा था। किशोरी जब घर से निकली को परिवार के किसी  व्यक्ति ने देख लिया। इसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने युवक को पकड़  लिया। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपी  की पिटाई भी की। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने लाई। किशोरी के पिता की  तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दुर्वेश को जेल भेज दिया गया है। एसओ गंगा सिंह  ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। 
-----
दहेज उत्पीड़न में पांच लोगों पर मुकदमा
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव गौरामई निवासी सनोवर पत्नी चांद खां ने अपनी बेटी के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कराया है। सनोवर ने अपनी बेटी दरकशा की शादी तीन साल पहले गांव के ही मशकूर से की थी। आरोप है कि ससुराली दहेज में दो लाख रुपये मांग करे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दरकशा को घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति मशकूर, ससुर मंजर अली, सास मशकूदन, ननद हसनन और गुलशन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें