फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार की सेवा कंपनी ने की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पंचायतीराज विभाग में आउट सोर्सिंग के तहत स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार के पद पर तैनात अनुराग शुक्ला की कंपनी ने सेवा समाप्त कर दी हैं, लेकिन जानकारी होने के बाद में भी विभागीय अधिकारी उससे लगातार काम ले रहे हैं। अगर ऐसे में विभाग में कोई गड़बड़ी होती है, तो उसका जिम्मेेदार कौन होगा, इसका जवाब देने में विभागीय अधिकारी कतरा रहे है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन(एसबीएम) के तहत पंचायती राज विभाग में आउट सोर्सिंग से कर्मचारी नामित किए हैं। इसमें कंपनी ने अनुराग शुक्ला की तैनाती डीपीआरओ विभाग में जिला सलाहकार के रूप में की थी। काफी समय से उनके द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप काम नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायतें लगातार विभागीय अधिकारी के साथ डीएम, सीडीओ तक पहुंची रही थीं। ऐसे में पिछले दिनों डीपीआरओ डॉ. शरनजीत कौर ने इनके काम की जांच कराई, तो कई अनियमितताएं देखने को मिली। इस पर डीपीआरओ ने कंपनी के साथ डीएम और सीडीओ को अवगत करते हुए नोटिस जारी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जानकारी होने कंपनी ने भी स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन इन्होंने न तो डीपीआरओ के नोटिस का जवाब दिया गया और न कंपनी द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब दिया। फिर विभाग द्वारा अंतिम नोटिस जारी किया गया, लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा तो कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन कंपनी ने विगत तीन जनवरी को जिला सलाहकार की सेवा समाप्त कर दी। वहीं चार्ज किसी अन्य कर्मचारी को सौंपने के आदेश भी कर दिए। इधर, पता चला है कि हटाने के बाद भी अनुराग शुक्ला अपनी जगह काम कर रहा है। इस संबंध में डीपीआरओ को फोन करने पर उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें