फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो के पदक विजेता छात्र-छात्रा पुरस्कृत

Fri, 17 Apr 2015 11:18 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमरोहा के हसनपुर में ताइक्वांडो की 24वीं यूपी नार्थ जोन चैंपियनशिप में पदक पाकर लौटे प्रतिभागियों को भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में पुरस्कृत किया गया। कॉलेज प्रबंधन ने हौसले के साथ उनका मान भी बढ़ाया।
विज्ञापन

दो दिनी चैंपियनशिप में बदायूं जिले के ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने कोच अजयपाल सिंह की अगुवाई में हिस्सा लिया था। खिलाड़ी छात्र और छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर इलाके का नाम भी रोशन किया। पदक पाकर लौटे खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में ओलपिंक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने कहा कि कॉलेज के प्रतिभागियों ने भी अपने दमखम से कई पदक हासिल किए हैं।
चैंपियनशिप 15 अप्रैल को अमरोहा जिले के हसनपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में गत दिवस संपन्न हुई थी। हसनपुर गए प्रतिभागियों को कोच अजयपाल सिंह ने ट्रेनिंग थी। उनका कहना है कि हमारे जिले के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से आयोजकों का भी मनमोह लिया। प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा में उठाए जाने वाले कदमों का हुनर भी दिखाया। सम्मान समारोह में कॉलेज की प्रधानाचार्या सुदर्शना भाटिया समेत शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


स्वर्ण पदक विजेता- श्वेता यादव, शिल्पी आनंद, नेहा, प्रगति शाक्य, ऋषिका गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, निशा कुमारी, पाखी आनंद, कशिश खांन, अंतिमा सोलंकी, नीलम पाल, तलित यादव, श्वेता रानी, स्वाति आनंद।
विज्ञापन

रजत पदक विजेता- नेहा, अर्चना पाल, पाखी थापा, नीतू, समद खान।
कांस्य पदक विजेता- नेहा श्रीवास्तव, प्रगति शाक्य, शिल्पी आनंद, कशिश खान, राधा गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें