फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने बिजली उपकेंद्र में कर दिया धमाका

Fri, 17 Apr 2015 07:37 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक छोटा चूहा ढाक वाली ज्यारत स्थित बिजली सब स्टेशन की मशीनों में घुस गया। उस समय सप्लाई सुचारू थी। तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। चूहा तो मरा ही साथ ही तीन फीडरों की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। शुक्रवार को सुबह 4.30 बजे हुई इस घटना के बाद उपभोक्ताओं को दोपहर 12.30 बजे सप्लाई मिल सकी। दरअसल, सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक रोस्टिंग रही। बाद में एक घंटा खराब मशीनों को सुधार में समय लगा। इस प्रकार 12.30 बजे मशीनें ठीक हो सकीं। एसडीओ सिटी छैल बिहारी ने बताया कि चूहा मशीनों में किसी तरह घुस गया। सब स्टेशन से जुड़े फीडर थर्ड, गन्ना दफ्तर और रसूलपुर फीडर के सैकड़ों उपभोक्ताओें को बिजली से वंचित कर दिया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सुबह नित्य क्रिया के लिए भी उपभोक्ताओं को भारी परेशानी रही। बिजली न होने के कारण शहरी क्षेत्र के नलकूप संचालित न होने के कारण पानी की भी समस्या रही। रोस्टिंग मिलाकर आठ घंटे उपभोक्ताओं को लगातार बिजली नहीं मिली।

आज पनबड़िया से चार घंटे नहीं मिलेगी बिजली
एसडीओ सदर छैल बिहारी ने बताया कि पनबड़िया उपकेंद्र पर बिजली विभाग सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक बिजली बंद कर अनुरक्षण कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि आगे गर्मियों में बिजली का बढ़ते लोड के अलावा मांग और आपूर्ति में सामंजस्य बनाने के लिए अनुरक्षण कार्य जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें