फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो और फुटबॉल के विजेता पुरस्कृत

Sat, 27 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
फुटबॉल के विजेता पुरस्कृत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
फोटो- 26बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


मंडलीय स्तर पर बरेली और शाहजहांपुर में हुईं ताइक्वांडो और फुटबॉल प्रतियोगिताओं में का प्रदर्शन शानदार रहा।  विजेता खिलाडी अब प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने खिलाड़ियों के हौसले की तारीफ की। कहा कि मंडल स्तर पर विजेता खिलाड़ी आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर होने वाले प्रतियोगिताओं में भी अपने अच्छे प्रदर्शन के साथ कॉलेजों का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने ताइक्वांडो की विजेता मुस्कान, कशिश खान, साक्षी मथुरिया, पिंकी, अंकिता, नेहा, रवीना, प्रिया, श्वेता, आरती कशिश दुबे को प़ुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कृत होने वाली फुटबॉल खिलाड़ियों में कशिश, नेहा, प्रगति, प्रिया और हिमानी भी शामिल हैं। मंडलीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता 23 अगस्त को बरेली कॉलेज बरेली में हुई थी। जबकि ताइक्वांडेे प्रतियोगिता 21 अगस्त को शाहजहांपुर में हुई। विजेता खिलाड़ी भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और हरविलास गोयल इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में सुभाषचंद्र मिनोचा, हनी सपरा, सुजाता माथुर, अनमता खांन और अजयपाल सिंह आदि मौजूद थे।
प्रताप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें