फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्थाएं माकूल करने को खुद  सड़क पर उतरे एसएसपी

Thu, 26 May 2016 11:36 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
व्यवस्थाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्धों की ली तलाशी, कई इलाकों में हटवाया अतिक्रमण
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा निपटने के बाद एसएसपी सुनील सक्सेना अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। बुधवार को वह खुद ही फोर्स के साथ शहर में निकले। रोडवेज, इंदिरा चौक, पुलिस लाइंस आदि इलाकों में अभियान चलाकर संदिग्धों की तलाश की। एसएसपी ने वाहन चेकिंग के साथ अतिक्रमण भी हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों के साथ डग्गामारों में भी हड़कंप मचा रहा।
करीब डेढ़ दशक पहले बदायूं में एडीशनल एसपी रहे सुनील सक्सेना को हाल ही में बदायूं का एसएसपी बनाया गया है। पूर्व के कार्यकाल में उनकी तेज-तर्रार कार्यप्रणाली चर्चाओं में रही थी। एसएसपी के रूप में जिले की कमान संभालने के बाद सुनील सक्सेना मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों में उलझे रहे। दौरा निपटने के बाद बुधवार को वह पुरानी फार्म में दिखे। गुरुवार में दोपहर एसपी सिटी अनिल यादव और फोर्स के साथ पहले वह रोडवेज पहुंचे। पहले तो उन्होंने खुद ही बसों में घुसकर संदिग्धों की तलाशी ली। बाद में यहां से अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

रोडवेज इलाके के बाद एसएसपी सुनील सक्सेना ने एसपी सिटी अनिल यादव के साथ पुलिस लाइंस चौराहा, इंदिरा चौक आदि इलाकों में भी अभियान चलाया। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर काबू के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी थानों में अपराधियों और संदिग्धों की तलाश में अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

----
...विधायक के आदमी को हिंदी में समझाया
बदायूं। चेकिंग के दौरान एक विधायक का अजीज भी लपेटे में आ गया। एसएसपी सुनील सक्सेना ने चेकिंग के दौरान जब कागजात दिखाने को कहा तो उसने खुद को एक विधायक का आदमी बताते हुए रौब गालिब करने की कोशिश की, तो एसएसपी ने उसे हिंदी में समझा दिया। वर्दी वाले का वकार देखकर तमाशबीन हैरान रह गए। लोगों का कहना था कि अब ऊंट आएंगे पहाड़ के नीचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें