बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बधौली और निजामपुर में डिप्थीरिया गलाघोंटू बीमारी के लक्षण दो बच्चों में मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खासा हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोनों ही गांव में पहुंचकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। दोनों गांव में 96 बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जिनका टीकाकरण कराया जाएगा।
बिल्सी सीएचसी प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के गांव निजामपुर और बधौली गांव में पिछले दिनों दो बच्चों में डिप्थीरिया गलाघोंटू की पुष्टि हुई थी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में सर्वे के लिए भेजा गया है। छह टीम गांव में सर्वे का कार्य कर रही हैं। सर्वे के बाद रविवार को दोनों गांव में टीकाकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। जहां पर चिह्नित बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया दोनों बच्चे दिल्ली में रहते हैं। कभी-कभी गांव में आते हैं। दिल्ली से गांव पहुंचने पर दोनों में डिप्थीरिया की पुष्टि हुई है। गांव निजामपुर में किए गए सर्वे में 96 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इनकी आयु शून्य से 16 वर्ष तक है। इन सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।