फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू : मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू की वैक्सीन लगाई गई। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में बदलाव के साथ स्वाइन फ्लू व अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों से बचाव के लिए शनिवार को भी राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। कॉलेज के आकस्मिक विभाग, टीबी एंड चेस्ट मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रितुज अग्रवाल ने कहा कि आकस्मिक विभाग व टीबी एंड चेस्ट विभाग के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी सीधे तौर पर मरीजों के संपर्क में रहते हैं। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें वैक्सीन लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें