पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद हॉल में जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रस्तृति देते कलाकार। स्त
बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के साथ विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़े गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भजनों पर नृत्य के साथ रासलीला का मंचन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के सदस्यों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सीडीओ गामिनी संगला, एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी (सिटी) अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम (सदर) साई आश्रित शाखमुरी, एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद हॉल में जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रस्तृति देते कलाकार। स्त
पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानंद हॉल में जन्माष्टमी कार्यक्रम में प्रस्तृति देते कलाकार। स्त