फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खूब बिकीं मिठाइयां और गिफ्ट पैक, कारोबार दो करोड़ के पार

विज्ञापन
शहर में मीठा खरीदते लोग। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। भैया दूज पर बृहस्पतिवार को मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। बुधवार को भी लोगों ने मिठाई की खरीदारी की। मिठाई कारोबारियों के मुताबिक, जिले में इस बार दो करोड़ से अधिक की मिठाइयां और गिफ्ट पैक बिकने का अनुमान है। वहीं छह दिनों में करीब छह करोड़ रुपये का कारोबार जिले में हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भैया दूज धूमधाम से मनाई गई। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उन्हें उपहार दिए।
जीएसटी की दरें कम होने से कारोबार की उम्मीद व्यापारियों को पहले से ही थी, उसके मुताबिक ही कारोबार हुआ। मिठाई बिक्री के लिहाज से भी यह साल कारोबारियों के लिए अच्छा रहा।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार, इस बार भैया दूज के अवसर पर लगभग दो करोड़ रुपये की मिठाई बिक गई। पूरे त्योहारी सीजन की बात करें तो छह करोड़ का मिठाई और गिफ्ट पैक का कारोबार जिले में हुआ है। मिष्ठान व्यापारी आयुष माहेश्वरी ने बताया कि यह पिछले साल की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें