फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह बनी काल: बदायूं में सफाईकर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान, शव के हुए कई टुकड़े

Wed, 04 Dec 2024 06:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में घरेलू कलह के चलते कॉलेज के सफाईकर्मी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। वह ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसके कई टुकड़े हो गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में सफाईकर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलड़िया में कार्यरत था। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


गांव गुलड़िया निवासी पुत्तू लाल (55) गुलड़िया के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। पुत्तू लाल ने कॉलेज से मंगलवार और बुधवार का अवकाश लिया था। बताया जाता है घरेलू विवाद के चलते वह काफी परेशान रहता था। बुधवार को सुबह छह बजे वह घर से निकला और सिविल लाइंस क्षेत्र के दातागंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गया। जहां उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। 

बरेली हादसा: गूगल मैप पर आंख बंदकर न करें भरोसा, 10 दिन के अंदर हुई दूसरी घटना; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को भी बुला लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सफाईकर्मी की मौत की जानकारी मिलते ही कॉलेज में छुट्टी कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में सफाईकर्मी ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें