फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टे का जाल तोड़ेगी स्वाट टीम

Sat, 08 Apr 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेदो टोला मोहल्ले से शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने कड़ा रुख अपनाया
विज्ञापन

आईपीएल मैच शुरू होने के साथ ही आईपीएल सट्टा किंग ने भी अपना जाल फैला दिया है। रोज लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस के संज्ञान में वेदो टोला मोहल्ले में सट्टे की बात आई है। इस बारे में शिकायत मिलने पर एसपी सिटी ने स्वाट टीम को लगाया है। सट्टा किंग कई दिन से पुलिस को चकमा दे रहा है।
आईपीएल मैच के सीजन में हर साल आईपीएल सट्टा भी तेज हो जाता है। पिछले साल पुलिस ने आईपीएल में सट्टे के कई मामले पकड़े थे। कई लोगों को जेल भी भेजा गया था। इस बार भी आईपीएल मैच शुरू होने के साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर आईपीएल में सट्टा हो रहा है। वेदो टोला मोहल्ले के लोगों ने इस बारे में पुलिस से शिकायत की। मोहल्ले के कल्लन, अमजद, शक्कन, प्रशांत गुप्ता, मोहित, जगदीश आदि ने इसकी शिकायत एसपी सिटी अनिल यादव से की। एसपी सिटी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आईपीएल में सट्टे का धंधा करने वालों को बेनकाब कर गिरफ्तारी को स्वाट टीम को लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में सट्टा किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। इससे युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद होता है। मामले में शिकायत मिलने के बाद सट्टा किंग और उसके गुर्गों की गिरफ्तारी को स्वाट टीम को लगाया गया है। आईपीएल सट्टा कराने वाले जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
-अनिल यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें