शहीद पार्क में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते युवा मंच संगठन के कार्यकर्ता। संव
बदायूं। जिले भर में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। राजकीय डिग्री कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई। वहीं युवा मंच के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। उसावां में भी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जेएस पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद व राष्ट्रीय युवा दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों व नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में भाषण संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल व डॉ. दिलीप कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में शहीद पार्क बदायूं में भी आयोजन हुआ। इसके अलावा उसावां कस्बे के स्वामी धूम ऋषि इंटर काॅलेज में स्वामी विवेकानंद चैतन्य सेवा समिति द्वारा भी आयोजन किया गया।
शहीद पार्क में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते युवा मंच संगठन के कार्यकर्ता। संव