सिलहरी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निमठाली के रहने वाले भूपाल (70) रविवार को बदायूं आ रहे थे। बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह टेंपो से बदायूं जा रहे थे।
कुनार गांव के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो से अचानक सांड़ टकरा गया। हादसे में भूपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम करीब आठ बजे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद