फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेम प्रसंग के शक में फुफेरे भाई ने ममेरे भाई को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
कमलकिशोर का फाइल फोटो। - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
उसहैत। प्रेम प्रसंग के शक में फुफेरे भाई ने ममेरे भाई की पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक का अपने ही फुफेरे भाई की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी युवक अपनी बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। वहां फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल देकर वह घर लौट रहा था कि प्रेम प्रसंग के शक में फुफेरे भाई व फूफा समेत पांच लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।

मृतक की मां कन्यावती ने बताया कि उसकी ननद उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उसका बेटा कमल किशोर शनिवार को बुआ के घर गया था। वहां उसके भांजे ने बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर बेटे के साथ मारपीट की। बेटा घर से भागा तो रास्ते में पांच लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। मां का कहना है कि आज तक किसी रिश्तेदार ने उनको प्रेम प्रसंग के बारे में नहीं बताया। जब बेटा रिश्तेदारी में गया तो गलत आरोप लगाकर बेटे को मार दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर उसहैत देवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पर वह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर का रहने वाला 18 वर्षीय युवक कमल किशोर देर शाम को अपनी बुआ के घर आया था। युवक अपने फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल दे रहा था। यह नजारा उसके फुफेरे भाई ने देख लिया। इसके बाद युवक घर से निकलकर भाग गया।
बताया गया कि इसके बाद परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर परिवार के लोगों ने उसको पकड़ लिया और मारपीट कर दी। इधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस की गाड़ी आते देख आरोपी उसको छोड़कर भाग गए। पुलिस उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर युवक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।


उधर, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमलकिशोर का फाइल फोटो।- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें