नवादा सप्लाई केंद्र से 132 ट्रांसमीशन से उलैया उपकेंद्र के 132 केवीए को सप्लाई दी जा रही है। उलैया सब स्टेशन नवादा से गत वर्ष ही जोड़ा गया है। उलैया से बिल्सी और कुरऊ के फीडर जुड़े हुए हैं। शुक्रवार को नवादा पर उलैया को सप्लाई देने वाला पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (पीटी) तेज आवाज के साथ फट गया। इससे उलैया की सप्लाई बद हो गई। इससे जुड़े बिल्सी और कुरऊ फीडर की स्प्लाई भी ठप हो गई। बताया जाता है कि अधिक लोड पडने और बेइंतहां गर्मी के कारण 132 केवीए का पीटी फट गया।
इसकी जानकारी होते ही बिजली महकमे के अधिकारी और कर्मचारी इसके सुधार में जुट गए हैं। शनिवार को जन्माष्टमी होने के कारण इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। बिजली विभाग का महकमा इस काम पर पूरी तरह लगा दिया गया है और अधिकारी भी समीक्षा कर रहे हैं।
पीटी पर काम चल रहा है। सप्लाई देने के लिए हर संभाव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं। माना जा रहा है कि रात में ही इसे दुरुस्त कर उलैया को सप्लाई शुरू हो जाएगी और बिल्सी और कुरऊ को बिजली मिल जाएगी।
- एके वर्मा, एसडीओ ट्रांसमीशन, नवादा