फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन आज

Fri, 04 Sep 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकवा और शिकायतों और प्रदर्शनों के बीच बनाई गई वोटर लिस्टों को आखिर अंतिम रूप देने में पंचायत चुनाव कार्यालय ने सफलता हासिल की गई है। पंचायत चुनाव कार्यालय के दावों की बीच अब तक वोटर लिस्टों में गड़बड़ियों को लेकर उंगलियां उठती रही हैं। वैसे तो एक समय सीमा में दावे-आपत्तियों का समाधान हो गया लेकिन पंचायत के चुनाव कार्यालय से इस संबंध में त्रुटियों के सुधार का काम अबतक चलता रहा है। दावे-आपत्तियों के बाद करीब 1.25 लाख मतदाताओं की इस चुनाव में शुद्ध वृद्धि बताई जा रही है।
विज्ञापन


बदायूं। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि वोटरलिस्ट में सुधार तो नामांकन के दिन तक हो सकते हैं। इसके लिए विशेष परिस्थितियां होनी चाहिए। जो पंचायत चुनाव लड़ते हैं, वह वोटर लिस्टों में गलत नाम कटवा सकते हैं और सही नाम बढ़वा भी सकते हैं। इसलिए वोटर लिस्टों पर किसी प्रकार सवाल खड़ा करना उचित नहीं है। चुनाव का आधार ही वोटर लिस्ट होती है। सो पांच सितंबर को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।  
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंतिम प्रकाशन हो रहा है कि चुनाव की तैयारियों में तेजी लाई गई है। चुनाव के काम बहुत होते हैं। सभी का समयबद्ध श्रृंखला में करना होता है। वोटर लिस्टों को प्रकाशन के फीडिंग का काम अभी जारी है।
विज्ञापन


आरक्षण का प्रकाशन होगा कल
बदायूं। पंचायत चुनाव में आरक्षण प्रकाशन के लिए भले ही कई तारीखें बदली हों, लेकिन आरक्षण का प्रकाशन छह सितंबर को हो जाएगा। आरक्षण सभी वर्गों के पदों के लिए पूरी तरह से तैयार है। डीपीआरओ राजेश यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर छह सितंबर को आरक्षण का प्रकाशन कर दिया जाएगा। तहसील और ब्लाक मुख्यालय पर इसका ब्योरा उपलब्ध भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें