फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के बीच धूप ने दी बड़ी राहत

Wed, 24 Dec 2014 12:12 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शीत का प्रकोप थमा नहीं है लेकिन मंगलवार को दोपहर में धूप निकल आने से लोगों ने राहत महसूस की। सुबह-शाम ठंड का कहर पूर्व की भांति ही रहा। सूर्यास्त होते ही कोहरा भी घना हो गया।
विज्ञापन

शीत लहर के कारण सुबह ठिठुरते हुए उठे लोगों को आशंका थी कि सोमवार की तरह ही उनको कहीं शीत लहर से न लड़ना पड़े। दोपहर के 12 बजते-बजते लगने लगा कि धूप निकलेगी। अपराह्न 1.00 से 2.00 बजे के बीच धूप फैल गई। हालांकि इसमें उतनी दम तो नहीं थी फिर भी दो दिनों से शीत से लड़ रहे लोगों को कुछ गर्माहट जरूर मिली। लोग बंद जगहों से खुले मैदानों में धूप का मजा लेने पहुंच गए। शहर के पार्कों और खाली स्थानों पर लोगों ने धूप का आनंद लिया। जिला अस्पताल में तीमारदार और मरीजों ने भी गरमाहट ली।
सुबह-शाम शीत का प्रकोप बरकरार
जहां दोपहर में लोगों ने शीत से कुछ  राहत महसूस की वहीं शाम को शीत लहर फिर लौट आई। कोहरा भी छा गया। सुबह तो पहले ही काफी शीत लहर थी। दोपहर को मिली गुनगुनी धूप का मजा ठंड के कारण काफूर हो गया। कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने ली मौज
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह जयंती का अवकाश होने के कारण राजकीय कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने मंगलवार को धूप निकलने पर सुकून पाया। घर परिवार के साथ मौज ली। धूप निकलते ही घरों की छतों पर महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में दिखे। महिलाओं ने तो धूप में कपड़े भी सुखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें