फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 100 मीटर दौड़ में सुखवीर तो 400 में साहिल प्रथम

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऊंचीकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। स्रोत:स्टेडियम
विज्ञापन
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुखवीर ने पहला, केशव ने दूसरा और अरुण प्रताप ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में साहिल ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और नयन को तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन


जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर बालक व बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर बालक वर्ग की लंबीकूद में रितेश ने पहला, अरुण व सुखवीर ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में चमन ने पहला, दिव्यांश ने दूसरा, रावेंद्र ने तीसरा, 100 मीटर हैडिल दौड़ में सुखवीर ने पहला, हितेश ने दूसरा और विनय वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।
भाला फेंक में दिव्यांश ने पहला, प्रियांशु ने दूसरा और सुमित ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा सब जूनियर बालिका वर्ग, जूनियर बालक वर्ग और जूनियर बालिका वर्ग में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में दमखम दिखाया। सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र दिया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। आयोजन में क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम, स्टेडियम स्टाफ व कोचिंग टीम मौजूद रही।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऊंचीकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत:स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें