फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस ने वापस कराए साइबर ठगी के 1.80 लाख रुपये

विज्ञापन
 खातें में स्थानांतरित की रा​शि का प्रपत्र पीड़ित को सौंपते एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह व साइब
विज्ञापन
बदायूं। डेढ़ माह पूर्व साइबर ठग ने लिंक देकर एक ग्रामीण के बैंक खाते से 1.80 लाख रुपये साफ कर दिए थे। बुधवार को एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह व साइबर क्राइम थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने पीड़ित को 1.80 लाख रुपये संबंधित बैंक से लौटाने के प्रपत्र सौंपे है। पीड़ित ने एसएसपी व प्रभारी का आभार जताया हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी विनोद कुमार वर्धन ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नसुल्लागंज राज विश्वास पुत्र सुरेश कुमार के मोबाइल पर तीन जून को एक लिंक आया था। साइबर ठग ने लिंक देते ही सुरेश को कॉल लगाया। उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिंक खोलने की बात कहीं। इस पर उन्होंने लिंक खोल लिया। इसी बीच उनके बैंक खाते से 1.80 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। इससे वह हैरान हो गए। पीड़ित ने उसी समय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। इसके चलते साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित बैंक से संपंर्क कर साइबर ठग का खाता सीज करा दिया। इसके बाद बैंक से पीड़ित के रुपये वापस कराने की कार्रवाई की गई। बुधवार को पीड़ित को एसएसपी कार्यालय बुलाया गया। यहां एसएसपी ने उन्हें रुपये लौटाने के प्रपत्र सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें