फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार शाम मुजरिया और अलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती समेत दो लोगों ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दोनों के आत्महत्या करने की वजह गृह क्लेश बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जाहिदपुर घनसुईया निवासी निधि (20) पुत्री प्रदीप कुमार उर्फ विशेष ने गुरुवार शाम अपने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। बताते हैं कि उस वक्त परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। शाम को परिवार वाले घर लौटे तो युवती की लाश फंदे पर लटकी देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वालों ने शव को नीचे उतार लिया। बताते हैं कि निधि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसके आत्महत्या करने की वजह प्रथम दृष्ट्या गृह क्लेश बताया जा रहा है। मुख्य वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलापुर। मुजफ्फनगर से आए मलकीत सिंह करीब 15-20 साल से अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतसा में झाला बनाकर रह रहे थे। मंगलवार को उनका अपने इकलौते बेटे जोधा सिंह (30) से विवाद हो गया था। उसी दिन मलकीत सिंह अपने भाई अमरीत सिंह के साथ हरिद्वार चले गए। घर पर उनका इकलौता बेटा रह गया था। गुरुवार दोपहर पतसा गांव का एक व्यक्ति उनके झाले पर पहुंचा, जिसने जोधा सिंह का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पर सीओ एसके सिंह और इंस्पेक्टर कृष्णगोपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें