फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव कैथोला में ग्रामीण ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव पशुशाला में फंदे पर लटका मिला। पत्नी से झगड़ा होने की बात कही जा रही है, लेकिन परिवार वाले कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव कैथोला निवासी 38 वर्षीय कल्यान पुत्र रामेश्वर का शव सोमवार को पशुशाला में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। दबी जुबान कुछ लोगों का कहना है कि कल्यान का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इधर, परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। मृतक के चार संताने हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें