फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे लेटकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बुधवार दोपहर दबतोरी रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक शव को ट्रैक से नहीं हटाया जा सका। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्म से होकर निकाली गईं। देर शाम जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से दिल्ली का पता लिखा आधार कार्ड मिला है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। उसी समय स्टेशन पर आई बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन के आगे एक युवक पटरी पर सिर रखकर लेट गया। स्टेशन पर मौजूद लोग देख पाते, उससे पहले ट्रेन चल पड़ी और युवक की तुरंत मौत हो गई। यह देखकर लोगों ने स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह को सूचना दी। उनकी सूचना पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह चंदौसी मौके पर पहुंच गए। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़े एक पोल पर टी शर्ट टंगी मिली है। युवक की जेब से जोगिंदर पुत्र रामभरोसे निवासी तिहाड़ वेस्ट दिल्ली लिखा हुआ आधार कार्ड मिला है। युवक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। जीआरपी के मौके पर नहीं पहुंचने तक शव को प्लेट फार्म नंबर एक से नहीं हटाया जा सका। तक तक स्टेशन प्रभारी ने बरेली ऊना हिमाचल एक्सप्रेस और अलीगढ़ बरेली पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारीं। देर शाम जीआरपी मौके पर पहुंची तब कहीं शव को ट्रैक से हटाया जा सका। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। माना जा रहा है पोल पर टंगी मिली टी शर्ट युवक की होगी। पुलिस आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
दबतोरी स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या की है। मौके पर टी शर्ट और आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर आरपीएफ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें