फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद के चलते देवर और भाभी ने की जान देने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। संपत्ति विवाद के चलते सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला प्रेम नगर में पहले देवर और फिर भाभी ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि समय रहते परिजनों ने उन्हें देख लिया और उनकी जान बच गई। परिजन दोनों को बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रेमनगर निवासी दो भाइयों में संपत्ति विवाद चल रहा है। बताया गया कि एक भाई के पास उसकी मां व छोटी बहन रहती है। दोनों भाई शादीशुदा हैं और उनमें बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पड़ोसियों के अनुसार रविवार को दोनों भाइयों में कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद दिन में छोटे भाई ने घर में फंदा लगा लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन वहां आ गए और उन्होंने उसे फंदे से नीचे उतार लिया। इसके बाद परिजन उसे बरेली ले गए। वहीं शाम को बड़े भाई की पत्नी ने भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की और उसे भी परिजनों ने बचा लिया। परिजन उसे भी गंभीर हालत में बरेली ले गए। देवर-भाभी का बरेली के किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, सिविल लाइन चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर वह उन लोगों के घर गए थे परंतु वहां कोई नहीं मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना दी थी। उनके अनुसार मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें