अलापुर। देश के कई हिस्सों में जहां कोरोना योद्धाओं पर पथराव जैसी घटनाएं हो रही हैं, वहीं यहां अलापुर कस्बा के बार्ड नंबर पांच के वाशिंदों ने रविवार को पुलिस कर्मियों का घरों की छतों से फूलों की बरसाकर स्वागत किया।
लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी करने में लगे हैं। आम लोग सुरक्षित रहें इसके लिए सबसे घरों के अंदर रहने की अपील कर रहे हैँ। बेहद जरूरी काम होने पर लोगों को घरों से निकलने दिया जा रहा है। अलापुर प्रभारी निरीक्षक केजी शर्मा रविवार को फोर्स के साथ इलाके में भ्रमण करने निकले। इस दौरान वह वार्ड नंबर पांच में पहुंचे। यहां हिंदू और मुस्लिमों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर पुलिस कर्मियों का स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस आम लोगों को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए लोगों पर घर में रहने का दबाव बना रही है। किसी को खाने पीने के सामान की दिक्कत नहीं होगी। पुलिस कर्मियों का पुष्प वर्षा का सम्मान करने वालों में काजी शब्बू, काजी तारिक हुसैन, नजमुल ठेकेदार, काजी शीलू, आशू खान, ग्यास उद्दीन, काजी शीबू आदि का सहयोग रहा।