फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरने पर बंद होगा गन्ना सट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गन्ना किसानों को घोषणा पत्र स्वयं ऑनलाइन भरना होगा। जो किसान ऑनलाइन घोषणा पत्र उपलब्ध नहीं कराएंगे,, उनका सट्टा पेराई सत्र 2025-26 में बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीओ अशर्फी लाल ने बताया कि जिले में गन्ना सर्वे का कार्य एक मई से शुरू हो चुका है। इसे 30 जून तक पूरा करना होगा। गन्ना सर्वेक्षण सुचारू रूप से हो, इसके लिए जिले की 52 सर्किल बनाई गई है। उसमें 19 राजकीय एवं चीनी मिल के 47 कर्मियों सहित कुल 66 कार्मिक लगाए गए है। सर्वेक्षण का कार्य 54 हैंडहेल्ड मशीन माध्यम से ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का उपयोग करते हुए होगा।
उन्होंने बताया कि इसमें राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल कार्मिक के साथ संबंधित सर्किल के किसानों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। इस वर्ष सर्वे डाटा सीधे गन्ना विभाग के सर्वर में रखा जाएगा, जिसके चलते सर्वे डाटा रियल टाइम सर्वर पर सीधे पोर्ट होगा। उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है, अबकी बार केवल पौधे गन्ने का ही सर्वे किया जाएग। पेड़ी गन्ने व शरदकालीन पौधों का केवल सत्यापन ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें