फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह बंदरों की मौत... जहर देने की आशंका, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 May 2025 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में छह बंदर गए। मामले में पशु प्रेमी ने जहर देकर बंदरों का मारने का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के गांव नगला शिंभू में शुक्रवार को छह बंदरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृत बंदरों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रात में ही बंदरों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है। 

विज्ञापन


मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने उसहैत थाने पहुंच कर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उसहैत थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृत बंदरों का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आग की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: बरेली मंडल में अब दो 'रनवे', बेहद अहम साबित होगी गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं में जहर मिलाने की आशंका 
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में बंदरों के मुंह में गेहूं के दाने निकले हैं। मुंह से झाग निकलने से जहर खिलाने की भी पुष्टि हुई है, लेकिन अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। रिपोर्ट आने के बाद बंदरों की मौत से पर्दा उठ सकेगा। उन्होंने कहा कि जिसने भी यह कृत्य किया है, उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें