फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों पर किसानों का फंस गया 114 करोड़

Wed, 22 Apr 2015 12:01 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश फसलों के नष्ट होने से बर्बाद हुए किसानों का चीनी मिलों 114.45 करोड़ रुपया फंसा हुआ है। चीनी मिलों में पेराई बंद हो गई है। भुगतान को लेकर पसोपेश की स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा 42.60 करोड़ रुपया बिसौली स्थित निजी क्षेत्र की यदु शुगर मिल पर है। सहकारी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल पर भी जिले के गन्ना किसानों का 18.47 करोड़ रुपया फंसा हुआ है।
विज्ञापन

जिले के गन्ना किसान सहकारी गन्ना संघ के जरिए निजी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल समेत निजी क्षेत्र की सात चीनी मिलों को गन्ना देते हैं। पेराई सत्र 2014-15 में चीनी मिलों ने किसानों को नियमानुसार समय से गन्ना भुगतान नहीं किया। किसानों को भुगतान न करने पर पिछले दिनों यदु शुगर मिल का चीनी कोटा प्रशासन ने जब्त कर दिया था। डीएम शंभूनाथ ने आदेश दिया था कि चीनी की बिक्री कर किसानों को भुगतान कराया जाए। बावजूद इसके किसानों की देनदारी चुकता नहीं हुई है। रजपुरा (संभल) की डीएसएम चीनी मिल पर किसानों का 39.10 करोड़ रुपया फंस गया है।
गन्ना सहकारी संघ और प्रशासन की कोशिशों के बाद भी मिलें भुगतान नहीं कर रही हैं। निजी क्षेत्र की छह चीनी मिलों पर किसानों का 96 करोड़ रुपया बाकी है। गेहूं और आलू की फसल बर्बाद होने से किसान की कमर टूट चुकी है। किसान टकटकी लगाए हैं कि अब उसका भुगतान हो। भुगतान में लापरवाही कहां पर हो रही है यह कोई बताने को तैयार नहीं।
विज्ञापन


चीनी मिलों पर बकाया की स्थिति
शेखूपुर चीनी मिल          18.47 करोड़
यदु शुगर मिल                42.60 करोड़
रजपुरा शुगर मिल           39.10 करोड़
न्योली शुगर मिल            4.10 करोड़
करीमगंज शुगर मिल        4.08 करोड़
फरीदपुर चीनी मिल         3.50 करोड़
मीरगंज शुगर मिल          1.50 करोड़
रूपापुर चीनी मिल          1.10 करोड़
---------------------------
आंकड़े गन्ना सहकारी संघ की रिकार्ड से
---------------------------

शुरू नहीं हुई यदु शुगर
मिल में चीनी बिक्री
किसानों का 42.60 करोड़ रुपया दबाए बैठी यदु शुगर मिल में चीनी की बिक्री शुरू नहीं हो सकी है। पिछले महीने डीएम शंभूनाथ के आदेश पर यदु शुगर का चीनी कोटा प्रशासन ने जब्त कर लिया था। तय हुआ था कि गन्ना विकास संघ और प्रशासन मिलकर इस चीनी की बिक्री करेंगे। बिक्री से मिलने वाले धन का से किसानों को भुगतान किया जाना था। एक महीने के बाद भी मिल में चीनी की बिक्री शुरू नहीं हो सकी है।

चीनी मिलें भुगतान कर रही हैं। यदु शुगर मिल ने भुगतान में हीलाहवाली की तो उसका चीनी कोटा जब्त कर लिया गया। अगर कोई मिल किसानों को बताया भुगतान में देरी करेगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। -देवेंद्र सिंह कुशवाह, सीडीओ/प्रभारी डीएम


चीनी मिलों को नोटिस जारी किया गया है। किसानों का जल्द भुगतान कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जो मिलें भुगतान नहीं करेंगी उनका चीनी कोटा कब्त कर आरसी की कार्रवाई की जाएगी। -रामकिशन, सचिव गन्ना सहकारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें