फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई परशुराम की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बंबा चौराहा स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में हवन-पूजन किया गया। कछला बस स्टैंड के निकट स्थित महात्मा गांधी पार्क से भगवान परशुराम की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा नगर के चंद्रशेखर आजाद मार्केट, बालाजी चौक, सर्राफा बाजार, बंबा चौराहा, कटरा बाजार, पालिका पालिका मार्केट होती हुई थाना मोड़ बाजार पहुंची। यहां से शोभायात्रा कॉलेज रोड, खैरी, पटवा बाजार होती भवन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इसमें भगवान गणेश जी, शिव जी, परशुराम, काली अखाड़ा आदि समेत दर्जनों देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों को शोभायात्रा में शामिल किया गया। सभी झांकियां लोगों को मनमोह रही थी। मुख्य बाजार में सभासद राजीव माहेश्वरी एवं भुवनेश राठी ने जलपान एवं प्रसाद का वितरण कराया। शोभायात्रा को सफल बनाने में भाजपा नेता पीसी शर्मा, राजेंद्र पाठक, महेश चंद्र शर्मा, रजनीश शर्मा, किशन चंद्र शर्मा, राहुल चौबे, अनिल दीक्षित, सत्यदेव शर्मा, विनीत उपाध्याय, राजन शर्मा, कंचन ओझा, राकेश कुमार शर्मा, रामजीमल शर्मा, विवेक शंखधार, अनिल उपाध्याय, अशोक शर्मा, राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें