शेखूपुर चीनी मिल के कर्मचारियों द्वारा ग्रेच्युटी एवं फंड की मांग को लेकर यहां मालवीय आवास गृह पर किया जा रहा धरना-प्रदर्शन आज 82 वें दिन भी जारी रहा।
धरना स्थल पर सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा के मंत्री डॉ.मुन्ना लाल ने कहा कि आंदोलन को इतना समय बीत जाने के बाद और इस दौरान एक आंदोलनकारी कर्मचारी के शहीद होने के बाद भी मिल प्रशासन ने आंदोलनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। जिसकी वजह से उनके देयकों का भुगतान नहीं हो सका है। इससे आंदोलनकारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आंदोलनकारी धरना स्थल पर ही अपना सारा धन लेकर उठेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी मिल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
धरना स्थल पर राजेश पाल सिंह यादव, शिवप्रसाद सिंह, ब्रजभान सिंह, विद्याराम, तेजपाल सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, ओमभान सिंह, सुखपाल, लालमन, अलीजान, नौबत सिंह यादव, रघुवीर, विजेंद्र पाल सिंह, नूरमोहम्मद, योगेश चंद्र शर्मा, वेदराम,पूरन लाल,छोटेलाल, दिनेश चंद्र, प्रेमपाल सिंह चौहान, श्यामपाल, मोहन लाल,श्याम बाबू, कृष्णचंद्र पाल, महेंद्र पाल सिंह, प्रेमपाल सिंह पटेल, शुजाउल हसन, अमर सिंह, चैतन्यवीर आदि थे।
आशाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
बदायूं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनावर में हुई आशाओं की बैठक में सभी आशाओं और लाभार्थियों के मातृशिशु कल्याण का फरवरी से जून 15 तक का भुगतान कराने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो आशाएं और लाभार्थी आंदोलन को मजबूर होंगे। इस संबध में सीएमओ के लिए पत्र भी दिया गया है।
इस मौके पर रामेश्वरी, जशोदा, चंद्रादेवी, गीता, साबित्री, गायत्री, रेखा, मीना, आरती, गीता गुप्ता, सरला देवी, संसारवती, मीरादेवी, शारदादेवी, मिथलेश पाठक आदि थीं।