मिलों को गन्ना की सप्लाई गन्ना सहकारी संघ के जरिए होती है। खरीदे गए गन्ने पर मिलें संघ के लिए तय कमीशन का भुगतान करती हैं। सहकारी क्षेत्र की इकलौती शेखूपुर चीनी मिल समेत बिसौली की यदु, रजपुरा की डीएसएम, फरीदपुर की द्वारिकेश, करीमगंज की राणा और मीरगंज की जेके शुगर मिल पर गन्ना सहकारी संघ का 12.22 करोड़ रुपया फंसा हुआ है। कमीशन न मिलने की वजह से गन्ना सहकारी संघ की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2014-15 का मिलों पर बकाया कमीशन
शेखूपुर चीनी मिल 31.56 लाख
यदु शुगर मिल 2.14 करोड़
रजपुरा चीनी मिल 2.40 करोड़
न्योली शुगर मिल 18.45 लाख
करीमगंज चीनी मिल 45.55 लाख
फरीदपुर शुगर मिल 21.29 लाख
मीरगंज चीनी मिल 10.12 लाख
वित्तीय वर्ष 2013-14 का मिलों पर बकाया कमीशन
शेखूपुर चीनी मिल 51.16 लाख
यदु शुगर मिल 2.31 करोड़
रजपुरा चीनी मिल 2.95 करोड़
करीमगंज चीनी मिल 34.16 लाख
फरीदपुर शुगर मिल 14.38 लाख
मीरगंज चीनी मिल 9.92 लाख
चीनी मिलों पर गन्ना सहकारी संघ का 12 करोड़ से ज्यादा बाकी है। समय-समय पर मिलों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं, लेकिन कमीशन का भुगतान नहीं हो रहा। संघ अब मिलों के खिलाफ सख्ती करेगा।-रामकिशन, सचिव सहकारी गन्ना संघ