विकास भवन में आरक्षण को अंतिम रूप देने के लिए डीपीआरओ यादव की मौजूदगी में पंचायत की पूरी मशीनरी लगी रही। एडीएम प्रदीप यादव के अलावा बीडीओ भीमजी उपाध्याय, सुभाष नेमा, प्रतिपाल सिंह चौहान, एडीएम पंचायत शशिकांत शर्मा, महेश गिरी, कालीचरन आदि आबादी और पिछले आरक्षण के हिसाब से आरक्षण तय करते रहे। सबसे अधिक कठिनाई प्रमुख और जिला पंचायत के आरक्षण तय करने में आ रही है। इसके लिए विभिन्न ब्लाकों ओर क्षेत्रों की आबादी और मतदाताओं का समायोजन के बाद आरक्षण तय होना है।
विश्वस्त सूत्रों से पता लगा है कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरक्षण पूरा हो चुका है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी आरक्षण तय हो चुका है। प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों को आरक्षण पर माथापच्ची जारी है।
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत के पदों की संख्या
ग्राम प्रधान- 1038
ग्राम पंचायत सदस्य- 12,874
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 1266
जिला पंचायत सदस्य- 51
ब्लाक प्रमुख- 15