फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की अवैध खरीद पर यदु शुगर मिल के एमडी और अध्यासी समेत 17 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। गन्ने की अवैध रूप से खरीद के मामले में बिसौली स्थित यदु शुगर मिल के एमडी, अध्यासी, मुख्य वित्त अधिकारी और उप महाप्रबंधक के खिलाफ इस्लामनगर थाने में गन्ना विभाग के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंगलवार रात बुलंदशहर से कम दामों में गन्ना की खरीद के बाद इसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर बिसौली स्थित यदु शुगर मिल लाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस और गन्ना विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

किसानों के बकाया भुगतान और गन्ना की खरीद को लेकर कई बार यदु शुगर मिल विवादों में रहती है। इस बार मिल के नाम एक और विवाद जुड़ गया है। मंगलवार रात इंस्पेक्टर धीरज सोलंकी, गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा, समर पाल सिंह ने बिल्सी-बिसौली तिराहा के पास गन्ना से भरे सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लिए। यह गन्ना बुलंदशहर से यदु शुगर मिल ले जाया जा रहा था। पुलिस और गन्ना विभाग के अधिकारियों ने गन्ना ले जा रहे लोगों से कागजात मांगे तो वे कागजात नहीं दिखा सके। जांच पड़ताल में पता लगा कि गन्ना की खरीद कम कीमतों पर बुलंदशहर में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया।
मामले में गन्ना सचिव प्रदीप कुमार वर्मा की ओर से यदु शुगर मिल के कुणाल यादव, अध्यासी सुरेश चंद्र जौहरी, मुख्य वित्त अधिकारी डीके श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक अरुण शर्मा, सुपरवाइजर अमित कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार ,जितेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, विवेक कुमार समेत गन्ना खरीदने और बेचने वाले 17 लोगों के खिलाफ इस्लामनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गन्ना चीनी मिल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई के बाद तय होगा कि गन्ना मिल को दिया जाएगा या जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस और गन्ना विभाग की टीम ने गन्ना से भरे सात ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े थे। यह गन्ना बुलंदशहर से कम दामों पर खरीद कर यदु शुगर मिल ले जाया जा रहा था। गन्ना विभाग के सचिव की ओर से मिल के एमडी, अध्यासी, उप महा प्रबंधक और मुख्य वित्त अधिकारी समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - धीरज सोलंकी, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
गुराई पर गन्ना मंडी चलाते पकड़ा गया था भाजपा नेता का रिश्तेदार
- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महीने पहले गुराई गांव के पास पुलिस और गन्ना विभाग की टीम ने गन्ना की अवैध मंडी पकड़ी थी। गन्ना की यह मंडी कोई और नहीं बल्कि भाजपा नेता का भतीजा ग्राम प्रधान अभिजीत पटेल चला रहा था। इस मामले में भाजपा नेता के भतीजे अभिजीत पटेल समेत पांच लोगों को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी थी। जिले में कई अन्य स्थान भी गन्ना की अवैध खरीद फरोख्त के लिए बदनाम हैं। गुलड़िया में भी अवैध गन्ना मंडी चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें