फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर गन्ना क्रय केंद्र पर नहीं हुई गन्ने की तौल, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/ कुवरगांव। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हुसैनपुर क्रय केंद्र पर किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी किसानों का गन्ना नहीं खरीद रहे हैं, जबकि माफिया से सांठगांठ कर कर्मचारी अवैध रूप से गन्ने की खरीद कर रहे हैं। इसको लेकर किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी की जिला स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

शनिवार को सलारपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में गन्ना किसानों ने उस वक्त प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जब उन्हें पता चला कि क्रय केंद्र पर किसानों से गन्ने की खरीद नहीं की जा रही है। जबकि गन्ना माफिया के माध्यम से गन्ने की खरीद क्रय केंद्र पर लगातार चल रही है। इसको लेकर किसानों की क्रय केंद्र प्रभारी से जमकर नोकझोंक हो गई। किसानों का कहना है कि यहां पर तैनात कर्मचारी लगातार अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसानों द्वारा पूर्व में भी इसकी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उस कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से उसकी मनमानी बढ़ती ही जा रही है। किसानों का कहना है इस सेंटर पर माफिया पूरी तरह से हावी हो चुके हैं। उनकी वजह से किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह राठौर ने डीएम को शिकायत की थी, लेकिन उस पर भी सुनवाई नहीं हो सकी है। इस मौके पर दुर्गपाल सिहं, महेश पाल सिंह, वीर सिंह, बंटू, अरविंद, बेचे सिंह, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें