फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला पीलिया से पीड़ित महिला का ऑपरेशन से सफल प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में कई वर्ष के बाद काला पीलिया पीड़ित गर्भवती महिला का ऑपरेशन के जरिये प्रसव किया गया। प्रसूता और नवजात स्वस्थ हैं। दोनों डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले जिला महिला अस्पताल में एचआईवी पीड़ित महिला का भी ऑपरेशन से प्रसव कराया जा जा चुका है।
विज्ञापन

बिसौली निवासी अनिल की 28 वर्षीय पत्नी अनीता गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा पर अनीता को बृहस्पतिवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पैथोलॉजी जांचें की गईं तो पता लगा कि अनीता हेपेटाइटिस की गंभीर स्टेज काला पीलिया से पीड़ित हैं। सभी जांचों के बाद डॉ. आकांक्षा ने टीम के साथ अनीता का ऑपरेशन के जरिये प्रसव करने का निर्णय लिया। टीम में डॉ. डीपी यादव, मरियम भी शामिल रहे।
सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने बताया कि प्रसूता और नवजात की हालत सामान्य है। उन्हें निगरानी में रखा जा रहा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन और हेपेटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर प्रभारी डॉ. शिव मोहन कमल ने बताया कि जिले में अब तक हेपेटाइटिस यानी पीलिया के करीब 250 मरीज ट्रेस किए जा चुके हैं। काला पीलिया हेपेटाइटिस की गंभीर स्थिति है। इसमें मरीज की जान तक जाने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
गांव रहड़िया निवासी विनोद कुमार गुप्ता (60) को दायीं ओर लकवे की शिकायत पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के न्यूूरोसर्जरी विभाग में में भर्ती कराया। मरीज की जांच के बाद ब्रेन में ट्यूमर का पता चला। शुक्रवार को न्यूरोसर्जन डॉ. यशवीर सिंह और एनेस्थेटिस्ट डॉ. हितेश की टीम ने उनका सफल ऑपरेशन किया गया।
छह घंटे बिना डॉक्टर के रही महिला अस्पताल की इमरजेंसी
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में शनिवार को इमरजेंसी करीब छह घंटे तक बिना डॉक्टर के रही। डॉ. अनामिका चौहान की इमरजेंसी में सुबह आठ से रात आठ बजे तक ड्यूटी थी। इसके बावजूद वह दोपहर दो बजे इमरजेंसी पहुंचीं। इस दौरान प्रसूताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला लोटनपुरा के संजीव की पत्नी सरिता 28 अक्तूबर से यहां भर्ती थीं। उनकी शनिवार को छुट्टी होनी थी। डॉक्टर न होने के कारण छुट्टी की औपचारिकता सीएमएस डॉ. पुष्पा पंत त्रिपाठी ने की। सीएमओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी परवेज के करीबी की पत्नी को भी प्रसव के लिए इंतजार करना पड़ा। इसकी शिकायत सीएमएस से की गई, लेकिन उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें