ग्रामीणों ने बताया कि उसमें डीजल जैसी महक आ रही है। लोगों ने तरल पदार्थ को जमीन पर डालकर जलाया तो उसमें आग भी लग गई। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की विश्वसनीयता की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
परमानंदपुर में पहले से पीला पानी, जांच की मांग
खेड़ादास से करीब दो किमी दूर परमानंदपुर गांव में पहले से ही 80 प्रतिशत हैंडपंप पीला पानी दे रहे हैं, लेकिन वह ज्वलनशील नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में शुद्ध पेयजल जरूरी है। शासन की प्राथमिकता भी यही है, फिर भी परमानंदपुर और खेड़ादास में कोई प्रशासनिक पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर आकर जांच कराने और लोगों की जिज्ञासा शांत करने की मांग की है।
सबमर्सिबल से निकले गंदले पानी में आग लगाकर देखी तो आग जल गई। लगता है कि कच्चा तेल है। जो जल रहा है।
- अंकुर सिंह, खेड़ादास
गंदले पानी को सूंघा तो उसमें डीजल जैसी गंध आ रही है। इसे बोतल में भरकर भी रख लिया है ताकि कोई देखने को मांगे तो दिखा सकें।
- अंकित, खेड़ादास