फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुभाष चंद्र अग्रवाल ने लिया देहदान का संकल्प

Tue, 26 Sep 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। नगर के प्रमुख उद्योगपति और कोल्डस्टोर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने दिल्ली की दधीचि देहदान समिति के माध्यम से देहदान करने का निर्णय लिया। इसका उन्होंने संकल्प पत्र भी सौंपा। मृत्यु उपरांत उनका शरीर देश के चिकित्सकीय छात्रों के अध्ययन में काम आएगा।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुभाष चंद्र अग्रवाल ने बीते दिन देहदान की स्वीकृति संबंधी औपचारिकताएं पूर्ण कर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष व दिल्ली की दधीचि देहदान समिति के संस्थापक आलोक अग्रवाल को संकल्प पत्र सौंपा। इस पर दधीचि संस्था के पदाधिकारियों ने उनको सम्मानित किया। दधीचि संस्था के संस्थापक आलोक अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था देश भर में सात सौ लोगों का देहदान कराकर विभिन्न मेडिकल काॅलेज दे चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें